[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में गर्मी में पेयजल की होगी नियमित सप्लाई:जनसुनवाई में दिए निर्देश, अधिकारियों को आमजन की समस्या का समाधान करने को कहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में गर्मी में पेयजल की होगी नियमित सप्लाई:जनसुनवाई में दिए निर्देश, अधिकारियों को आमजन की समस्या का समाधान करने को कहा

खेतड़ी में गर्मी में पेयजल की होगी नियमित सप्लाई:जनसुनवाई में दिए निर्देश, अधिकारियों को आमजन की समस्या का समाधान करने को कहा

खेतड़ी : खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर ने गुरुवार को कापर स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का समय रहते समाधान करने के निर्देश दिए।

गर्मी के मौसम में बढ़ जाती है पेयजल समस्या

विधायक ने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम में खेतड़ी क्षेत्र के अधिकांश गांवों और ढाणियों में पेयजल की समस्या बढ़ जाती है। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को आमजन की सुविधा के अनुसार नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विकास को मिलेगी गति

गुर्जर ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण खेतड़ी के विकास में काफी प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि खेतड़ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने से क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और विकास को गति मिलेगी।

आमजन की समस्या का होगा समाधान

विधायक ने यह भी बताया कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक जनसुनवाई केंद्र स्थापित किया गया है। यहां लोगों की शिकायतें सुनकर तुरंत समाधान किया जाएगा, ताकि किसी भी व्यक्ति को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें और समस्याएं लंबित न रहें।

पेयजल की शिकायतें मिलीं

जनसुनवाई के दौरान बिजली, क्षतिग्रस्त सड़कें और पेयजल से संबंधित अधिक शिकायतें मिलीं। इस अवसर पर बबलू अवाना, सतीश कुमार, रोहिताश गुर्जर, धर्मपाल, राजपाल, रविंद्र, राधेश्याम, नरेश कुमार, अजय कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles