[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में पुलिसकर्मियों ने खेली होली:डीएसपी और सीआई भी फिल्मी गानों पर नाचे, एक-दूसरे को लगाया गुलाल

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में पुलिसकर्मियों ने खेली होली:डीएसपी और सीआई भी फिल्मी गानों पर नाचे, एक-दूसरे को लगाया गुलाल

नीमकाथाना में पुलिसकर्मियों ने खेली होली:डीएसपी और सीआई भी फिल्मी गानों पर नाचे, एक-दूसरे को लगाया गुलाल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना के सदर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने होली का त्योहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक चंग-ढप की थाप पर फिल्मी गानों पर जमकर नृत्य किया।

पूरे थाना परिसर में रंग और गुलाल उड़ता नजर आया, जिससे माहौल पूरी तरह से उत्सवमय बन गया। कार्यक्रम में डीएसपी सुशील मान और सदर थाना प्रभारी सीआई राजेश डूडी भी शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ फिल्मी गानों पर नृत्य किया, जिससे जवानों का उत्साह और बढ़ गया।

महिला पुलिसकर्मियों ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और सभी ने मिलकर होली का आनंद लिया। चंग-ढप और पारंपरिक होली गीतों के बीच पुलिसकर्मियों ने रंग-गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

Related Articles