नीमकाथाना जिला, सीकर संभाग बहाली की मांग की:एसडीएम कार्यालय के बाहर अभिभाषक संघ ने दिया धरना
नीमकाथाना जिला, सीकर संभाग बहाली की मांग की:एसडीएम कार्यालय के बाहर अभिभाषक संघ ने दिया धरना
नीमकाथाना : नीमकाथाना के अभिभाषक संघ ने गुरुवार को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। वकीलों ने नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग की बहाली की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की।
बार संघ के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार ने 28 दिसंबर को जिला और संभाग को समाप्त करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद से ही अभिभाषक संघ आंदोलन कर रहा है।

चौधरी ने कहा कि जनभावनाओं को देखते हुए सरकार को जिला और संभाग को फिर से बहाल करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक जिला और संभाग बहाल नहीं हो जाते। इस मामले को हाईकोर्ट में भी चुनौती दी गई है।
बार संघ के अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलने का समय लिया जाएगा। इसके बाद उनसे नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग को बहाल करने की मांग की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2052180


