[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-इस्लामपुर : जिला कलेक्टर ने इस्लामपुर और ओजटू में चल रहे प्रशासन गावों के संग अभियान एवं मंहगाई राहत शिविर का किया निरीक्षण – ज्यादा से ज्यादा लार्भाथियों के रजिस्टे्रशन करने के दिये निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-इस्लामपुर : जिला कलेक्टर ने इस्लामपुर और ओजटू में चल रहे प्रशासन गावों के संग अभियान एवं मंहगाई राहत शिविर का किया निरीक्षण – ज्यादा से ज्यादा लार्भाथियों के रजिस्टे्रशन करने के दिये निर्देश

जिला कलेक्टर ने इस्लामपुर और ओजटू में चल रहे प्रशासन गावों के संग अभियान एवं मंहगाई राहत शिविर का किया निरीक्षण - ज्यादा से ज्यादा लार्भाथियों के रजिस्टे्रशन करने के दिये निर्देश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं-इस्लामपुर : जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने शुक्रवार को इस्लामपुर एवं ओजटू में चल रहे मंहगाई राहत शिविर का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने शिविर में निर्देश दिए कि सभी परिवारों के शत- प्रतिशत रजिस्ट्रेशन किये जाये, जिससे वे सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं से लाभान्वित हो सके। इस दौरान उन्होंने पंजीयन काउंटर पर मौजूद कार्मिकों से पंजीयन की प्रक्रिया एवं अन्य विभागीय काउंटर पर शिविर की प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियो से ली। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियों का भी अपेक्षित सहयोग लिया जाये। उन्होंने कहा कि शिविर लोगों की समस्याओं को दूर करने का बेहतर माध्यम है। इस दौरान जिला कलेक्टर ने लार्भाथियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड भी सौंपे।

उन्होंने आमजन से संवाद करते हुए कहा कि महंगाई राहत कैम्प जिले के हर जरूरतमंद परिवार के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन राहत कैम्पों में दस प्रमुख योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति उठाए इसके लिए स्थाई महंगाई राहत कैम्प व प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोग इन कैम्पों में पहुंचकर अपनी जरूरत के अनुसार लाभ उठाएं।

इस दौरान झुंझुनू एसडीम सुप्रिया कालेर, चिड़ावा एसडीम संदीप चौधरी, झुंझुनू तहसीलदार महेंद्र मूंड, चिड़ावा तहसीलदार संजय खेदड़, झुंझुनू प्रधान पुष्पा चाहर, चिड़ावा प्रधान इंद्रा डूडी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet