मंड्रेला के होनहारों ने बढ़ाया मान, 20 वर्षीय साक्षी चौधरी व आयुष रूंगटा बने चार्टेड अकाउंटेंट
मंड्रेला के होनहारों ने बढ़ाया मान, 20 वर्षीय साक्षी चौधरी व आयुष रूंगटा बने चार्टेड अकाउंटेंट
मंड्रेला : क़स्बे के लिए यह गर्व का विषय है कि यहां के दो होनहार युवाओं ने चार्टेड अकाउंटेंट (सीए) जैसी प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वॉर्ड 23 निवासी साक्षी चौधरी तथा पुराना बस स्टैंड निवासी आयुष रूंगटा की इस उपलब्धि से क़स्बे में हर्ष और उत्साह का माहौल है। महज 20 वर्ष की उम्र में साक्षी चौधरी ने पहले ही प्रयास में सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय दादा-दादी भगवतीप्रसाद चौधरी एवं गीता देवी के आशीर्वाद, माता-पिता गोपालकृष्ण चौधरी एवं कृष्णा चौधरी के अटूट विश्वास तथा गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। साक्षी का कहना है कि अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। इतनी कम उम्र में सीए बनकर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि स्पष्ट लक्ष्य और सच्ची मेहनत से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। वहीं आयुष रूंगटा ने भी सीए परीक्षा में सफलता हासिल कर क़स्बे का मान बढ़ाया है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय दादा-दादी स्व. हरिराम रूंगटा एवं स्व. गायत्री देवी रूंगटा के आशीर्वाद, माता-पिता विजय प्रकाश रूंगटा एवं मंजू रूंगटा के मार्गदर्शन तथा गुरुजनों की प्रेरणा को दिया। उल्लेखनीय है कि आयुष के बड़े भाई पीयूष रूंगटा एवं अमित रूंगटा भी चार्टेड अकाउंटेंट हैं, जिनसे उन्हें अध्ययन के दौरान निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2051241


