महाकाल ग्रुप के फाग उत्सव में जमकर थिरके श्रद्धालु, महाकाल ग्रुप की अनूठी पहल ने जीवंत की शेखावाटी की संस्कृति
खाकी का साथ, फागुन की बात, थानाधिकारी मीणा ने चंग की थाप से दिया भाईचारे का संदेश
उदयपुरवाटी : शेखावाटी की माटी में होली के रंगों के साथ-साथ लोक संस्कृति की खुशबू भी घुलने लगी है। शेखावाटी महाकाल ग्रुप द्वारा आयोजित भव्य -फाग उत्सव- का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम ने न केवल भक्ति का माहौल बनाया, बल्कि आपसी भाईचारे और सुरक्षा का संदेश भी दिया है। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि थानाधिकारी रामपाल मीणा ने चंग पर पारंपरिक थाप लगाकर किया।
जैसे ही चंग की गूंज सुनाई दी, पूरा वातावरण फागुनी रंग में रंग गया। महाकाल ग्रुप के सदस्यों ने सुप्रीमो सैनी समाज के पूर्व अध्यक्ष विनय सैनी के नेतृत्व में अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। फाग उत्सव के दौरान आयोजित भजन संध्या में गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। जब शेखावाटी की प्रसिद्ध -धमाल- शुरू हुई, तो महाकाल ग्रुप के सदस्यों सहित स्थानीय लोग खुद को रोक नहीं पाए और जमकर ठुमके लगाए। विभिन्न रंगों के उड़ते फूलों तथा भजनों की धुन ने उत्सव को यादगार बना दिया। क्योंकि इस बार गुलाल की होली नहीं, फूलों की होली मनाई गई।
फागोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए थानाधिकारी रामपाल मीणा ने सुरक्षा, व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा की आपकी सुरक्षा ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। होली, धुलंडी, रमजान का यह पावन पर्व आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। इसे शांतिपूर्ण तरीके से और भाईचारा बनाए रखते हुए मनाएं। भजन संध्या में गूंजे महाकाल के जयकारे के साथ भजनों और धमाल की मस्ती में सामाजिक एकता के रंगों से बड़ा रिश्तों का मेल होता है। महाकाल ग्रुप के फाग उत्सव में दिखा एकता का अद्भुत नजारा। विदित रहे कि शेखावाटी महाकाल ग्रुप द्वारा हर वर्ष होली के अवसर पर फाग उत्सव का आयोजन किया जाता है। यह ग्रुप न केवल धार्मिक आयोजन करता है, बल्कि युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम भी बन चुका है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2051237


