उदयपुरवाटी में 6 ट्यूबवेल की केबल चोरी:पेयजल आपूर्ति हुई बाधित, पुलिस ने शिकायत दर्ज
उदयपुरवाटी में 6 ट्यूबवेल की केबल चोरी:पेयजल आपूर्ति हुई बाधित, पुलिस ने शिकायत दर्ज
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी शहर के नजदीक पाळी डूंगरी में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के छह ट्यूबवेलों से अज्ञात चोर केबिल काटकर ले गए। इस घटना से शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। पीएचईडी अधिकारियों ने उदयपुरवाटी पुलिस थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
6 ट्यूबवेल की केबल चोरी
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोतीलाल सैनी ने बुधवार को पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि पाळी डूंगरी क्षेत्र में पीएचईडी के कुल 14 ट्यूबवेल हैं, जिनसे शहर को पानी की आपूर्ति की जाती है। मंगलवार रात इनमें से छह ट्यूबवेलों की केबिल चोरी हो गईं।
पानी की आपूर्ति बंद होने पर लाइन को चेक किया
पीएचईडी कर्मचारी कजोड़ सैनी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 2:15 बजे पानी की आपूर्ति बंद होने पर लाइन की जांच की गई। मौके पर पहुंचने पर ट्यूबवेलों की केबिल कटी हुई पाई गईं। सैनी ने पुलिस से इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2051162


