[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में ‘द रॉयल ट्रीट’ होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, होटल कारोबारी की हत्या


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर में ‘द रॉयल ट्रीट’ होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, होटल कारोबारी की हत्या

होटल मालिक की हत्या के 3 आरोपी हिरासत में:अन्य आरोपियों की तलाश में छह टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दे रही दबिश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता: मोहम्मद अली पठान

बीदासर :  कस्बे स्थित ‘द रॉयल ट्रीट’ होटल में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में होटल कारोबारी मुनीराम मंडा की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छह टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

छह टीमें गठित, एसपी कर रहे निगरानी

मामले की गंभीरता को देखते हुए चूरू एजीटीएफ, डीएसटी, छापर, सांडवा, बीदासर और सुजानगढ़ सदर थानों की संयुक्त छह टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधीक्षक जय यादव स्वयं पूरे घटनाक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों को जिले से बाहर से पकड़ा गया है। अन्य संदिग्धों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग

जानकारी के अनुसार देर रात तीन बदमाश होटल में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से होटल मालिक मुनीराम मंडा की मौके पर ही मौत हो गई। तीन घायलों को पहले राजकीय बगड़िया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात रहा।

विवाद की एंगल पर जांच

प्रारंभिक जांच में शराब के धंधे को लेकर आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। मामले में सुभाष गोदारा, सद्दाम अली, हाकम अली, कमल खेरिया समेत अन्य के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीं बीदासर थाने के हिस्ट्रीशीटर देवी सिंह कोरिया पर षड्यंत्र रचने का आरोप भी जांच के दायरे में है।

परिजनों का हाईवे जाम, समझाइश के बाद पोस्टमॉर्टम

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर प्रदर्शन किया। पुलिस-प्रशासन की समझाइश के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा चूरू के बिदासर में हुई ताबड़‌तोड़ फायरिंग जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन व्यक्ति धायल हो गए हैं। इस घटना ने पूरे राजस्थान को हिला कर रख दिया है। अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं है। इस प्रकार की नृशंस हत्या ने व्यापारियों समेत सभी को डरा दिया है।कभी चूरू, कभी नागौर, कभी जोधपुर तो कभी कोई और स्थान, राजस्थान में इस प्रकार से बेखोफ हो कर हत्याएं होना बेहद आम होता जा रहा है। मुख्यमंत्री को अब तो कम से कम शासन की ओर ध्यान देना चाहिए।

सांसद नागौर, हनुमान बेनीवाल‌ ‌ने ट्वीट कर कहा चुरू जिले के बीदासर में देर रात एक होटल में फायरिंग की घटना से एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने व कुछ लोगों के घायल हो जाने के दुःखद समाचार प्राप्त हुए। प्रदेश में बढ़ते गैंगवार व आपराधिक घटनाओं से जनता में भय का माहोल है। होली जैसे पर्व पर इस प्रकार की घटनाएं होना राजस्थान में जंगलराज होने का प्रमाण है, सरकार को गैंगवार व संगठित अपराध रोकने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।

डॉ खानु खान बुधृवाली ने कहा चूरू में हुई हालिया गैंगवार और बेखौफ फायरिंग न एक व्यक्ति की जान ली और तीन व्यक्ति घायल हो गए, यह प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर गहरे घाव हैं। व्यापारियों में दहशत है, आमजन में असुरक्षा का भाव है और अपराधियों के मन में ‘कानून का डर’ जैसे शब्द अब बेमानी हो चुके हैं। जब अपराधी दिन दहाड़े वारदातों को अंजाम देकर सुरक्षित निकल जाते हैं, तो सवाल सीधे शासन और प्रशासन की मंशा पर उठते हैं। व्यापारियों और आम नागरिकों का यह डर जायज है कि अगर वे अपने घर और दुकान के बाहर सुरक्षित नहीं हैं, तो प्रदेश के विकास की बातें सिर्फ किताबी रह जाएंगी। “लोकतंत्र में जनता का सबसे बड़ा अधिकार ‘सुरक्षा’ है। यदि अपराधी बेखौफ हैं, तो समझ लेना चाहिए कि व्यवस्था कहीं न कहीं गंभीर रूप से बीमार है।”

राजस्थान की जनता शांतिप्रिय है, लेकिन शांति का अर्थ कमज़ोरी नहीं है। वक्त आ गया है कि सरकार अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को कागजों से निकालकर धरातल पर दिखाए, ताकि फिर किसी चूरू या नागौर में गोलियों की गूंज सुनाई न दे।

पुलिस का दावा

पुलिस का कहना है कि मामले में ठोस सबूत जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा। आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles