नीमकाथाना पुलिस ने मनाई होली:कोतवाली परिसर में उड़ा रंग-गुलाल
नीमकाथाना पुलिस ने मनाई होली:कोतवाली परिसर में उड़ा रंग-गुलाल
नीमकाथाना : नीमकाथाना में बुधवार को पुलिस विभाग ने होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। शहर के कोतवाली थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने चंग-ढप की धुन पर नृत्य किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
थाना परिसर रंगों से भरा हुआ था और उत्सव का माहौल था। कार्यक्रम के दौरान कोतवाली सीआई बिजेंद्र सिंह ने भी गानों पर ठुमके लगाए, जिससे पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ा। उनके साथ अन्य पुलिसकर्मी भी तालियों के साथ झूमते नजर आए। महिला पुलिसकर्मियों ने भी इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने यह संदेश दिया कि ड्यूटी के साथ-साथ त्योहारों को मिलकर मनाना आपसी सौहार्द को मजबूत करता है। चंग-ढप और पारंपरिक होली गीतों के बीच पुलिसकर्मियों ने जमकर गुलाल उड़ाया और अपनी खुशी का इजहार किया।

कोतवाली थाना परिसर में कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद अब सदर थाना परिसर में अगले दिन होली मनाई जाएगी। पुलिसकर्मियों ने बताया कि इस तरह के आयोजन आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं और तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच एक सकारात्मक माहौल बनाते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2051129


