सरदारशहर में 25 वर्षीय युवक का शव मिला:परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही आरोप, मेडिकल बोर्ड से दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
सरदारशहर में 25 वर्षीय युवक का शव मिला:परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही आरोप, मेडिकल बोर्ड से दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
सरदारशहर : सरदारशहर में महिला मंडल के पास बुधवार को एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक की पहचान वार्ड 55 निवासी जाकिर दमामी के रूप में की। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत शव को राजकीय उप जिला अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।
मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब विकास मंच के अध्यक्ष राजेंद्र राजपुरोहित राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंप दिया और उनके साथ सही व्यवहार नहीं किया गया। एडवोकेट राजपुरोहित ने युवक की मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच और मेडिकल बोर्ड से दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग उठाई।
अस्पताल के बाहर धरना, शव लेने से इनकार
उनकी अगुवाई में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता और परिजन राजकीय उप जिला चिकित्सालय के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक निष्पक्ष जांच नहीं होगी, वे शव नहीं लेंगे और आंदोलन जारी रखेंगे।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस के अनुसार, शव को कुत्तों द्वारा नोंचे जाने के संकेत मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2051126


