[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

SP-कलेक्टर ने पुलिस जवानों के संग लगाए ठुमके:होली स्नेह मिलन में खाकी पर चढ़ा फागुन का रंग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

SP-कलेक्टर ने पुलिस जवानों के संग लगाए ठुमके:होली स्नेह मिलन में खाकी पर चढ़ा फागुन का रंग

SP-कलेक्टर ने पुलिस जवानों के संग लगाए ठुमके:होली स्नेह मिलन में खाकी पर चढ़ा फागुन का रंग

झुंझुनूं : झुंझुनूं में खाकी पर फागुन का रंग खूब चढ़ा। बुधवार को जिला एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के आवास पर होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ। इसमें जिले के आला अधिकारियों ने पुलिस जवानों के साथ होली खेली। इस दौरान जिला कलेक्टर अरुण गर्ग और एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय डीजे की धुनों पर थिरकते दिखे।

कलेक्टर एसपी पुलिस जवानों के साथ जमकर नाचे। इससे जवानों का उत्साह भी दोगुना हो गया। अधिकारियों ने न केवल जवानों के साथ ठुमके लगाए, बल्कि एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई भी दी।

एसपी आवास पर होली खेलते हुए एसपी और जिला कलेक्टर ने खूब जोश के डांस किया
एसपी आवास पर होली खेलते हुए एसपी और जिला कलेक्टर ने खूब जोश के डांस किया

जिलेभर से आए पुलिस अधिकारी और जवान

एसपी आवास पर सुबह करीब 9:30 बजे से ही जश्न का माहौल शुरू हो गया था। जिलेभर के विभिन्न थानों से आए थानेदार, हेड कॉन्स्टेबल और सिपाहियों ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। चंग की थाप और डीजे के गानों पर पुलिस परिवार के सदस्य झूमते नजर आए। कार्यक्रम में अनुशासन के साथ-साथ आत्मीयता का ऐसा नजारा दिखा, जहां पद की गरिमा का ध्यान भी रखा गया और त्योहार की मस्ती भी कम नहीं हुई।

एसपी आवास पर आयोजित हुआ होली स्नेह मिलन समारोह पर एसपी और जिला कलेक्टर ने पुलिस कर्मियों के साथ खूब खुशी और उत्साह से डांस किया
एसपी आवास पर आयोजित हुआ होली स्नेह मिलन समारोह पर एसपी और जिला कलेक्टर ने पुलिस कर्मियों के साथ खूब खुशी और उत्साह से डांस किया

आमजन की सुरक्षा के बाद खुद का जश्न

पुलिसकर्मियों के लिए त्योहार का मतलब दोगुनी जिम्मेदारी होती है। मंगलवार को धुलंडी के दिन पुलिसकर्मी सुबह से ही सड़कों पर तैनात थे ताकि आमजन शांतिपूर्वक त्योहार मना सकें। कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद, मानसिक तनाव को दूर करने और भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से इस सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात तनावपूर्ण माहौल में काम करते हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल उनका मनोबल बढ़ता है, बल्कि टीम भावना भी मजबूत होती है। बुधवार को पूरा पुलिस परिवार एक साथ खुशियां मना रहा है।

Related Articles