8 मार्च को चूरू में भव्य ईएसएम रैली
सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन, शिकायत समाधान, रोजगार सहयोग व चिकित्सा शिविर लगेंगे
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर 8 मार्च 2026 को एक्स-सर्विसमैन (ईएसएम) रैली का भव्य आयोजन किया जाएगा। रैली को लेकर सेना और जिला प्रशासन तैयारियों में जुटे हैं। यह आयोजन जिला खेल स्टेडियम, चूरू में होगा, जिसमें करीब 6000 भूतपूर्व सैनिक, उनके परिजन, सैन्य अधिकारी और आमजन भाग लेंगे।
रैली के दौरान सैन्य उपकरणों का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए शिकायत निवारण शिविर, पेंशन व स्पर्श सहायता काउंटर, रोजगार सहयोग शिविर तथा दंत चिकित्सा सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे।

आकर्षण का केंद्र रहेंगी विशेष गतिविधियां
सैन्य अधिकारियों के अनुसार रैली में अनेक रोमांचक और पारंपरिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें कलरिपयट्टू, सिलंबट्टम, गतका, मलखंभ, डॉग शो, पाइप बैंड प्रदर्शन, हॉट एयर बैलून शो तथा एएलएच/डब्ल्यूएसआई द्वारा फ्लाईपास्ट शामिल रहेगा। इसके अलावा सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी आमजन के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।
वीर नारियों व वेटरन्स का होगा सम्मान
कार्यक्रम के दौरान वीर नारियों, वीरांगनाओं एवं उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले वेटरन अचीवर्स का सम्मान किया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद पूर्व सैनिकों को चिकित्सा उपकरण भी वितरित किए जाएंगे।
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ईएसएम रैली में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। यह आयोजन न केवल भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान का अवसर है, बल्कि युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करने का भी माध्यम बनेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050968


