रंगों का त्यौहार होली बड़े उल्लास के साथ मनाया गया
तरह-तरह के गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे और सद्भावना का दिया संदेश
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर होली पर्व बड़े उल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति पूर्वनेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओ के साथ आमजन एवम् व्यापारियों से रामा शयामा की। सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ मौजासिया चौक से मुख्य बाजार गढ़ चौराहा, सफेद धंटाधर होते हुऐ सुभाष चौक तक रामा शयामा कर लोगो को होली के पावन अवसर पर शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर जगह जगह व्यापारियों ने पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा का दुप्पटा पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि होली हमारा एक ऐसा त्यौहार है जो आपसी सद्भावना और भाईचारे का संदेश देता है।

होली के इस पावन अवसर पर हम सब लोगो के उत्तम स्वास्थ और मंगल कामनाओं की प्रार्थना ईष्श्वर से करते है। उन्होने कहा कि मैं ओर मेरी पार्टी के कार्यकर्ता पिछले 40 वर्षो से चूरू के लेगो के साथ प्रत्येक त्यौहार को उनके साथ रहकर मनाते है ।और लोगो को शुभकामनाऐं देते है। उन्होने कहा कि आज जहां विश्वभर में हिंसा का ताडव दिखाई देता है। वही भारत में आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाये जा रहे है। उन्होने सभी देशवासियों से अपील करते हुऐ कहा कि हमारी इस गंगा जमूनी तहजीब को हम सब ध्यान में रखते हुऐ त्यौहार मनाये।
कार्यक्रम में शुभकामना देते हुऐ विघायक हरलाल सहारण ने कहा कि यह पर्व जहां आपसी सदभाव का संदेश देता है वही पुराने गीले शिकवे मिटाने का सन्देश भी देता है। उन्होने कहा कि शेखावाटी अचल की होली को दुनीया भर में जाना जाता है। पिछले कई दिनो से जिस प्रकार होली की रंगत दिखाई दे रही है। उससे लगता है कि लोगो में आज भी अपने त्यौहारो के प्रति लगाव है। उन्होने कहा कि चूरू के विकास के लिए हम सब संकल्पबंध है और होली के इस पावन पर्व को हम सब मिलकर मनाये और चूरू को विकास के रास्ते पर ले जाये।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने शुभकामनाऐं देते हुऐ कहा कि भाईचारे के इस पवित्र होली के पर्व को हम सब कार्यकर्ता मनाते है और चूरू के लोगो से जो प्रेम और उत्साह हमें मिलता है उसे शब्दो में वर्णन नही किया जा सकता। उन्होने कहा कि भारतीय त्यौहार हमे अपने जीवन में सार्थकता का संदेश देते है। उन्होने कहा कि आईये हम सब सुरक्षित स्वच्छता से परिपूर्ण वातावरण का निर्माण करे। हमारे त्यौहारो को परम्परागत रूप से मनाये और हमारे आने वाली पिढी को इनकी जानकारी दे।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ वासुदेव चावला, पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा,मण्डल अध्यक्ष सुरेष सारस्वत, धर्मेन्द्र राकसिया, जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र काछवाल, दीनदयाल सैनी, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष जांगिड़, प्रधान दीपचन्द राहड़, एस सी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल बालाण, भाजयुमो जिलामहामंत्री जयपाल सिंह टकणेत, रामचन्द्र शर्मा, कपील चंदेल, रवि दाधीच, नोमान खांन, नीरज जांगिड़, भंवर गर्जुर, पवन गुर्जर मोहन गढ़वाल, रजत शर्मा, राकेश ओझा, नंदू मोजासिया, सीपी शर्मा, सुषील लाटा, राकेष शर्मा, ओमसिंह शेखावत, ओम इन्दोरिया, महेन्द्र न्यौल, अख्तर खां, योगेश तिवाड़ी, विष्वनाथ राजगुरू, महेन्द्र चोबे, शौकत गोरी, आमीन खां , मुंशी खान चायल, हेमसिंह शेखावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050926


