[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जन समस्याओं का अंबार: गाय और सांड खा रहे कचरा-पॉलिथीन, जिम्मेदार कौन?


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जन समस्याओं का अंबार: गाय और सांड खा रहे कचरा-पॉलिथीन, जिम्मेदार कौन?

शहर के बीचो-बीच नई सड़क पर जगह-जगह लगे कचरे के ढेर ‌ बे खबर ‌ नगर परिषद प्रशासन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला मुख्यालय चूरू शहर की तस्वीर इन दिनों बेहद चिंताजनक बनी हुई है। शहर के बीचों-बीच बनी नई सड़क पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जहां आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात हो गई है। स्थिति यह है कि गाय और सांड खुलेआम पॉलिथीन खा रहे हैं, जिससे पशुओं की सेहत खतरे में है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।

अस्पताल के सामने गंदगी का अंबार

नई सड़क तिराहे पर मुमताज हॉस्पिटल के सामने बना कचरे का ढेर लगातार बढ़ता जा रहा है। पास ही स्थित बिजली विभाग का ट्रांसफॉर्मर भी खुला पड़ा है, जो किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर सकता है। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि यहां से घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

पशु बन रहे हैं मुसीबत

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इन कचरे के ढेरों के कारण आवारा गाय, सांड और कुत्तों का झुंड हर समय इधर मंडराता रहता है। ये पशु न केवल कचरा खा रहे हैं, बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी खतरा बन गए हैं। कई बार ये पशु लोगों को चोट पहुंचा चुके हैं।

अधिकारी बेखबर या लापरवाह?

शहर की मुख्य सड़क से होकर कई प्रशासनिक अधिकारी रोज गुजरते हैं, लेकिन अभी तक किसी ने इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। क्या यह अनदेखी है या जिम्मेदारी से बचने की कोशिश?

स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों पर संकट

एक ओर तो यह क्षेत्र बीमारियों को खुला न्योता दे रहा है, वहीं खुले ट्रांसफॉर्मर के कारण पशुओं या राहगीरों के झुलसने का खतरा भी बना हुआ है।

मांग: स्थाई समाधान जरूरी

नई सड़क से मोहल्ला तेलियान की ओर जाने वाला यह मुख्य रास्ता कई अन्य मोहल्लों जैसे लीलगरों का मोहल्ला, आथूनाबास आदि को जोड़ता है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि तुरंत इस मुद्दे पर संज्ञान ले और कचरा निस्तारण, आवारा पशुओं की व्यवस्था और खुले ट्रांसफॉर्मर जैसे मुद्दों का स्थाई समाधान सुनिश्चित करे।

जनहित में नगर परिषद और जिला प्रशासन से यह अपेक्षा की जाती है कि साफ-सफाई, सार्वजनिक सुरक्षा और नागरिक सुविधा जैसे मूलभूत कर्तव्यों को प्राथमिकता दी जाए।

Related Articles