चिराना में 8153 अफीम के हरे पौधे जब्त:गेहूं की फसल के बीच लगाए हुए थे, कई पौधों पर डोडा तो कुछ पर चीरा लगा हुआ था
चिराना में 8153 अफीम के हरे पौधे जब्त:गेहूं की फसल के बीच लगाए हुए थे, कई पौधों पर डोडा तो कुछ पर चीरा लगा हुआ था
नवलगढ़ : झुंझुनूं जिले में पुलिस थाना गोठड़ा ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने ग्राम ढाकला की ढाणी तन चिराना स्थित एक खेत से 8153 हरे अफीम के पौधे जब्त किए हैं। इन पौधों का कुल वजन 177.89 किलोग्राम है। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए इन पौधों से लगभग 4 से 5 किलोग्राम शुद्ध अफीम और 30 से 35 किलोग्राम डोडा तैयार होने का अनुमान था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपए आंकी गई है।

ये कार्रवाई अतिरिक्त महानिदेशक एटीएस, एजीटीएफ, एएनटीएफ राजस्थान, जयपुर के आदेश और जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। नवलगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वृताधिकारी के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी सुभाषचंद सामोता के नेतृत्व में एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान यह सफलता मिली।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खेत में गेहूं की फसल के बीच बड़ी संख्या में अफीम के हरे पौधे मिले। इनमें से कई पौधों पर डोडा लगा हुआ था और कुछ पर चीरा भी लगाया गया था। पुलिस ने सभी 8153 पौधों को विधिवत जब्त कर लिया। आरोपी बाबूलाल पुत्र बल्लाराम गुर्जर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2049316


