[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर के खेमाना गांव में खेल प्रतियोगिता:महिला कबड्डी में रोमांचक मुकाबले, 26 टीमों ने लिया हिस्सा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर के खेमाना गांव में खेल प्रतियोगिता:महिला कबड्डी में रोमांचक मुकाबले, 26 टीमों ने लिया हिस्सा

सादुलपुर के खेमाना गांव में खेल प्रतियोगिता:महिला कबड्डी में रोमांचक मुकाबले, 26 टीमों ने लिया हिस्सा

सादुलपुर : सादुलपुर के पास गांव खेमाना में क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भगत सिंह फोर्स और समस्त ग्रामीणों ने इसमें सहयोग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती की प्रांत महिला प्रमुख एडवोकेट गायत्री पूनिया ने की, जबकि अनूप पुनिया मुख्य अतिथि रहे। एडवोकेट मुकेश आर्य और मोहन लाल झाड़सर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

26 टीमों ने लिया हिस्सा

इन प्रतियोगिताओं में ग्रामीणों और खिलाड़ियों की 26 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला कबड्डी प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें बेरासर छोटा की टीम 11 अंकों से विजेता बनी और खेमाना गांव की टीम उपविजेता रही। रेनू पूनिया को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर चुना गया।

पिता-पुत्र ने एक ही मैदान में खेला खेल

पुरुष कबड्डी में खेमाना ‘ए’ टीम ने जीत हासिल की, जबकि मूंदी गांव की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम के दौरान बाप-बेटों की टीमों ने भी एक ही मैदान पर खेलकर सभी का उत्साह बढ़ाया। 60 वर्ष से अधिक आयु की बबली पूनिया ने भी मैदान में अपना दमखम दिखाया।

मैदानों में बढ़ी रौनक

अपने संबोधन में एडवोकेट गायत्री पूनिया ने कहा कि कबड्डी में महिलाओं का ऐसा उत्साह पहली बार देखने को मिला है, जिससे मैदानों की रौनक बढ़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक कबड्डी को ओलंपिक में स्थान नहीं मिलेगा, तब तक यह उनकी प्रमुख मांग रहेगी और इसमें महिलाओं की अहम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष राजकुमार पूनिया ने बताया कि असली प्रतिभा गांवों में ही रहती है, और यहां घूंघट में महिलाओं द्वारा कबड्डी खेलना अपने आप में एक कला है। क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री जुगल किशोर पूनिया ने कहा कि मैदान पर तीन पीढ़ियों को एक साथ खेलते देखना अत्यंत सुखद अनुभव रहा। प्रतियोगिता के निर्णायक दिनेश पूनिया, नीरू शर्मा (चिड़ावा) और रामसिंग डूडी रहे।

महिला रस्साकशी प्रतियोगिता में खेमाना गांव की टीम विजेता

अन्य प्रतियोगिताओं में मटका दौड़ में बेरासर की कृष्णा प्रथम, कविता द्वितीय और दुर्गा तृतीय स्थान पर रहीं। महिला रस्साकशी प्रतियोगिता में खेमाना गांव की टीम विजेता बनी। प्रियंका निनाणियां ने बेलन फेंक प्रतियोगिता में 122 फीट लंबा थ्रो करके प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंत में, विजेताओं को खेमाना के श्योराम पूनिया द्वारा ट्रॉफी और नकद पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में सुखवीर सहारण और सत्यवीर निनाणियां ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles