[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ठोठी गांव में 1200 फीट गहरा हुआ बोरवेल:ग्रामीणों को पेयजल संकट से मिलेगी राहत, ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

ठोठी गांव में 1200 फीट गहरा हुआ बोरवेल:ग्रामीणों को पेयजल संकट से मिलेगी राहत, ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार

ठोठी गांव में 1200 फीट गहरा हुआ बोरवेल:ग्रामीणों को पेयजल संकट से मिलेगी राहत, ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार

बुहाना : बुहाना उपखंड क्षेत्र की धुलवा पंचायत के ठोठी गांव में पेयजल संकट को देखते हुए एक पुराने बोरवेल को 1200 फीट और गहरा किया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से गांववासियों को पानी की कमी से बड़ी राहत मिली है।

यह कार्य सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार की स्वीकृति से संपन्न हुआ। जिला परिषद सदस्य राजकुमार अहलावत ने इसकी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों की लगातार मांग पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बोरवेल को गहरा किया गया, जिससे अब गांव में पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है।

ठोठी गांव में लंबे समय से भूजल स्तर नीचे जाने के कारण पुराने बोरवेल से पानी की आपूर्ति कम हो गई थी। इससे महिलाओं और बच्चों को पेयजल के लिए दूर-दराज के इलाकों से पानी लाना पड़ता था। अब 1200 फीट की गहराई तक खुदाई के बाद पानी की स्थिति में सुधार हुआ है और गांव का पेयजल संकट काफी हद तक दूर हो गया है।

इस अवसर पर नरेश अहलावत, शिव सिंह धुलवा, मदन लाल गिरदावर, श्याम सिंह, जयबीर सिंह शेखावत, जय सिंह, राजकुमार सिंह, महेंद्र सिंह, पवन कुमार शर्मा, संजय सिंह, राजबीर सिंह, महेंद्र सिंह, पूनम चंद, संजय शर्मा, महेश चंद, निहाल सिंह, विजय सिंह, रवि शेखावत सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से ठोठी गांव को जल संकट से राहत मिली है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे विकास कार्य जारी रखने की उम्मीद जताई।

Related Articles