माय भारत झुंझुनूं द्वारा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित
कबड्डी, वालीबॉल, दौड़ एवं रस्साकसी की प्रतिस्पर्दा हुई
झुंझुनूं : मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में रॉयल इंडियन ह्यूमन सोसाइटी एवं युवा ग्रामीण प्रगति संस्थान के सौजन्य से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम संयोजक नेशनल यूथ आइकॉन वकील विजयहिन्द जालिमपुरा ने बताया कि प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय चाहर रहे, अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने की, मुख्य आकृषण का केंद्र भारतीय अंडर- 19 क्रिकेट टीम एवं डब्ल्यूपीएल खिलाड़ी हैप्पी खीचड़ रही, बतौर विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विजय गोपाल मोटसरा, जिला खेल अधिकारी राजेश ओला, पहलवान अमित चौधरी की माता अनीता चौधरी और विजय डिफेंस एकेडमी के निदेशक अनिल कुमार रहे।

वालीबॉल में पिलानी विजेता एवं अलसीसर उपविजेता बनी, कबड्डी में अलसीसर विजेता और नवलगढ़ उपविजेता रही। वहीं दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग में राहुल प्रथम, दीपेश द्वितीय और अंकित तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में आरती प्रथम, दीपिका द्वितीय और पिंकी तृतीय स्थान पर रही।रस्साकसी में विजय डिफेंस एकेडमी की टीम विजेता बनी। सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा कप, मेडल और प्रशास्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अजय चाहर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत खेलों में विश्व पटल पर एक उभरती शक्ति बन रहा है उसमें ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं का अहम योगदान है उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य का चयन कर लगातार प्रयास करते रहे।
महिला क्रिकेटर हैप्पी ने युवाओं को सफलता के लिए लग्न और जुनून से आगे बढ़ने का आह्वान किया, विजय गोपाल मोटसरा ने प्रतिभाओं को अपने सपने पूर्ण करने का मूलमंत्र देते हुए कहा कि यदि आप सत्यनिष्ठा से अपने कार्य को करते हो तो सफलता निश्चित है। जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने युवाओं को माय भारत जैसे मंच से अपनी कौशल दक्षता को बढ़ाने की बात कही। मैच रेफरी की भूमिका शेर सिंह, धनेश गुर्जर, मनीष एवं बाबूलाल गुर्जर ने निभाई। इस अवसर पर नवीन कालेर, अंकित कालेर और जय महला को विशेष सेवा के लिए सम्मान दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048529


