[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी मेला में रेलवे की बल्ले-बल्ले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी मेला में रेलवे की बल्ले-बल्ले

8 दिन में 3.25 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 35% बढ़ी आय

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मेले के दौरान भारतीय रेलवे की आय में इस वर्ष उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। मेला अवधि के आठ दिनों में रेलवे ने 3 करोड़ 25 लाख रुपये का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में करीब 35 प्रतिशत अधिक है। बीते साल इसी अवधि में रेलवे को 2 करोड़ 71 लाख रुपये की आय हुई थी।

मेले की एकादशी के दिन तो रेलवे ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 55 लाख रुपये का सर्वाधिक दैनिक राजस्व प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते ट्रेनों में यात्रियों की आवाजाही लगातार बनी रही।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आठ दिन की मेला अवधि में लगभग 5.25 लाख श्रद्धालुओं ने रेल सेवाओं के माध्यम से आवागमन किया। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रींगस रेलवे जंक्शन से संचालित विशेष ट्रेनों ने कुल 125 फेरे लगाए, जिससे यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सकी।

मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. जगदीश कुमार ने बताया कि मेले के दौरान अतिरिक्त टिकट काउंटर, विशेष ट्रेनों का संचालन और आरक्षित यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए व्यापक इंतजाम किए गए। इन व्यवस्थाओं का सकारात्मक असर राजस्व वृद्धि और यात्री संतुष्टि दोनों रूपों में सामने आया है।

रेलवे प्रशासन का मानना है कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और बेहतर प्रबंधन के चलते आने वाले वर्षों में यह आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है।

Related Articles