हादसों पर लगेगा ब्रेक, सड़क चौड़ीकरण कार्य तेज:पिपराली सर्किल से चला तक 10 मीटर चौड़ी होगी सड़क
हादसों पर लगेगा ब्रेक, सड़क चौड़ीकरण कार्य तेज:पिपराली सर्किल से चला तक 10 मीटर चौड़ी होगी सड़क
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : पिपराली सर्किल से चला गांव तक स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का काम औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। फिलहाल रघुनाथगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर सीमेंटेड सड़क डालने और लेवलिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। इस परियोजना के तहत सड़क की चौड़ाई 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की जा रही है, जिससे यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगी।
30 नवंबर 2026 की डेडलाइन
करीब 60 किलोमीटर लंबे इस हाईवे चौड़ीकरण कार्य पर लगभग 78 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। संबंधित एजेंसी द्वारा तैयार की गई योजना को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया गया। निर्धारित समय सीमा के अनुसार 60 किलोमीटर तक चौड़ीकरण का कार्य 30 नवंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048334


