[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हर्ष शर्मा एनएसयूआई दांतारामगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष नियुक्त:पलसाना निवासी को मिली जिम्मेदारी, छात्रहितों की आवाज बनेंगे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

हर्ष शर्मा एनएसयूआई दांतारामगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष नियुक्त:पलसाना निवासी को मिली जिम्मेदारी, छात्रहितों की आवाज बनेंगे

हर्ष शर्मा एनएसयूआई दांतारामगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष नियुक्त:पलसाना निवासी को मिली जिम्मेदारी, छात्रहितों की आवाज बनेंगे

पलसाना : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) राजस्थान के शीर्ष नेतृत्व ने पलसाना निवासी हर्ष शर्मा को दांतारामगढ़ विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है।

संगठन को आशा है कि उनके नेतृत्व में दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एनएसयूआई की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और छात्र समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। हर्ष शर्मा की नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

यह नियुक्ति एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष (संभाग प्रभारी) मोहित यादव और सीकर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा द्वारा की गई है। एनएसयूआई परिवार ने हर्ष शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles