[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी में रात 12 बजे युवकों के बीच चली लाठियां:तोरण द्वार पर श्रद्धालुओं को गेस्ट हाउस में ले जाने पर भिड़े, मारने की धमकी दी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी में रात 12 बजे युवकों के बीच चली लाठियां:तोरण द्वार पर श्रद्धालुओं को गेस्ट हाउस में ले जाने पर भिड़े, मारने की धमकी दी

खाटूश्यामजी में रात 12 बजे युवकों के बीच चली लाठियां:तोरण द्वार पर श्रद्धालुओं को गेस्ट हाउस में ले जाने पर भिड़े, मारने की धमकी दी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में तीन युवकों में जमकर मारपीट हुई। तीनों युवक श्रद्धालुओं को अपने-अपने गेस्ट हाउस में ले जाने की बात कर रहे थे। इसी बीच युवकों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि तीनों युवक एक-दूसरे पर लाठियां लेकर टूट पड़े।

आसपास के लोग और श्रद्धालुओं ने छुड़ाने की कोशिश की लेकिन युवक नहीं माने। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों समझाइश की। तभी आरोपी युवकों ने दर्शनार्थियों को मारने की धमकी दी। घटना शनिवार देर रात करीब 12 बजे तोरण द्वार के पास की है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

खाटूश्यामजी थाने के SHO पवन कुमार चौबे ने बताया- तीन आरोपी भारत राणा (27) पुत्र दयाल राणा निवासी वार्ड 34 रतनगढ़, कालूराम राणा (24) पुत्र श्रवणराम निवासी सालासर और कुलदीप (22) पुत्र दयाराम वर्मा निवासी खुमाड़ा को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के सामने दी धमकी

खाटूश्यामजी थाने के SHO पवन कुमार चौबे ने बताया- शनिवार देर रात करीब 12 बजे बाद साप्ताहिक मेला होने के चलते कस्बे में लोगों की भीड़ थी। जब पुलिस टीम झगड़ा कर रहे युवकों के पास पहुंची तो एक लड़के ने कहा- श्याम बाबा के श्रद्धालुओं को देख लूंगा। यहां पुलिस को किसने बुलाया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया- यह लड़के आपस में यात्रियों को अपने गेस्ट हाउस में ले जाने की बात को लेकर झगड़ा कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों से समझाइश, लेकिन वह नहीं माने। धमकी देने लगे कि श्रद्धालुाओं को मार देंगे। ऐसे में पुलिस ने तीनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया।

पिछले साल भी हुआ था विवाद: दुकानदारों ने की थी श्रद्धालुओं से मारपीट

खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने आए मध्यप्रदेश (MP) के श्रद्धालुओं से दुकानदारों ने बीच बाजार में जुलाई 2025 को जमकर मारपीट की थी। खाटूश्यामजी में बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु एक दुकान में चले गए थे। इस पर दुकानदार ने उनको बाहर जाने के लिए कहा।श्रद्धालुओं ने दुकानदार से थोड़ी देर वहीं पर रुकने देने की गुहार लगाई। इसी बात को लेकर दुकानदार ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि दुकानदारों ने लाठी और डंडों से पिटाई करना शुरू कर दिया।

पहले देखें PHOTOS

खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं को अपने-अपने गेस्ट हाउस में ले जाने के लिए युवक बीच सड़क भिड़ गए।
खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं को अपने-अपने गेस्ट हाउस में ले जाने के लिए युवक बीच सड़क भिड़ गए।
मारपीट कर रहे युवकों को छुड़ाते आसपास के लोग।
मारपीट कर रहे युवकों को छुड़ाते आसपास के लोग।
युवकोंं ने लाठियों से जमकर मारपीट की।
युवकोंं ने लाठियों से जमकर मारपीट की।
मारपीट कर रहे युवकों को श्रद्धालुओं और आसपास के लोगों ने छुड़ाया।
मारपीट कर रहे युवकों को श्रद्धालुओं और आसपास के लोगों ने छुड़ाया।
पुलिस ने मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
खाटूश्यामजी में पिछले साल दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई थी। इसमें नजर आ रहा था कि महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।
खाटूश्यामजी में पिछले साल दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई थी। इसमें नजर आ रहा था कि महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।

Related Articles