झुंझुनूं में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा चतुर्थ होली महोत्सव आयोजित
झुंझुनूं में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा चतुर्थ होली महोत्सव आयोजित
झुंझुनूं : शहर के श्री लक्ष्मी नाथ पाठशाला (पुराना पोस्ट ऑफिस) परिसर में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में चतुर्थ होली महोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। आयोजन में महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
झुंझुनूं प्रभारी मनोज कुमार गनोंलिया ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले इस महोत्सव का उद्देश्य सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर महिलाओं ने फूलों से होली खेलकर सौहार्द और प्रेम का संदेश दिया। होली के धमाल गीतों पर प्रस्तुत आकर्षक नृत्य ने समां बांध दिया और उपस्थित जनों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने खूब सराहना की। सांस्कृतिक रंगों से सराबोर इस होली महोत्सव ने सामाजिक एकता और पारंपरिक उत्सवों की गरिमा को और मजबूत किया।
महोत्सव के समापन पर सभी उपस्थित लोगों को फलाहार वितरित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में ग्यारसी कुमारी सबल, वीना रानी, प्रिया गहन, ममता कुमावत, सोनू कुमावत, संजू कुमावत, कौशल्या कुमावत, कविता रोलन, कौशल्या देवी, किरण मेघवाल, सुरेश सीमार, नरोत्तम दुलगच, प्रदीप दुलगच, राजेंद्र कुमार कनोड़िया, विनोद कुमार बाकोलिया सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048334


