खंडेला में सड़क हादसा, बाइक सवार बुजुर्ग की मौत:तेज रफ्तार टैंकर ने मारी टक्कर, बेटे के गुजरात से आने के बाद होगा पोस्टमॉर्टम
खंडेला में सड़क हादसा, बाइक सवार बुजुर्ग की मौत:तेज रफ्तार टैंकर ने मारी टक्कर, बेटे के गुजरात से आने के बाद होगा पोस्टमॉर्टम
खंडेला : खंडेला-श्रीमाधोपुर रोड पर ग्राम होद में शनिवार को एक सड़क हादसे में वृद्ध बाइक सवार की मौत हो गई। तेज रफ्तार टैंकर ने सड़क पार कर रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, खटूंदरा निवासी 65 वर्षीय रामनाथ योगी पुत्र कजोड़मल शनिवार को ग्राम होद में सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान खंडेला-श्रीमाधोपुर मार्ग से गुजर रहे एक टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल रामनाथ योगी को तुरंत राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक का शव राजकीय चिकित्सालय की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक के बेटे गुजरात में रहते हैं। उनके खंडेला पहुंचने के बाद रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048134


