चलती बस से महिला के जेवरात-रुपए चोरी:चोर ने बैग में से किए पार, जयपुर से सीकर आ रही थी बुजुर्ग
चलती बस से महिला के जेवरात-रुपए चोरी:चोर ने बैग में से किए पार, जयपुर से सीकर आ रही थी बुजुर्ग
सीकर : जयपुर से सीकर आ रही बुजुर्ग महिला के जेवर और रुपए चलती बस में चोरी हो गए। महिला ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
डीडवाना निवासी 60 साल की महिला अंतर कंवर ने चौमूं पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया- 24 फरवरी को जयपुर से रोडवेज बस में बैठकर वह चौमूं पुलिया से सीकर के लिए आ रही थी। रास्ते में चौमूं के पास उसने जब बैग संभाला तो उस बैग में से 15-20 हजार रुपए सहित लाखों रुपए के सोने के जेवरात गायब मिले।
जेवरात में गले का हार, सोने की अंगूठी सहित आभूषण शामिल थे। चौमूं पुलिस ने जीरो नंबर FIR दर्ज करके इसे रींगस पुलिस थाने में ट्रांसफर कर दिया। रींगस पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बुजुर्ग महिला के अनुसार वह अकेली थी। इसलिए उन्हें मुकदमा दर्ज करवाने में काफी देरी हुई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048134


