[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना के खोरा गांव में ओवरलोड डंपरों के खिलाफ प्रदर्शन:ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध किया, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना के खोरा गांव में ओवरलोड डंपरों के खिलाफ प्रदर्शन:ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध किया, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग

नीमकाथाना के खोरा गांव में ओवरलोड डंपरों के खिलाफ प्रदर्शन:ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध किया, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग

नीमकाथाना : नीमकाथाना क्षेत्र के खोरा गांव में ओवरलोड डंपरों के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। डंपरों की लगातार आवाजाही और उनसे हो रही परेशानी को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने रास्ते पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक घंटे से अधिक समय से रास्ते पर जाम की स्थिति बनी हुई है। ओवरलोड वाहनों के कारण गांव की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे ग्रामीणों को हर दिन खतरे के बीच से गुजरना पड़ता है।

ग्रामीण रोहिताश खोरा ने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार प्रशासन को अवगत करवाया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

खोरा के पूर्व सरपंच प्रमोद वर्मा ने भी ग्रामीणों की बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ओवरलोड डंपरों के कारण न केवल सड़कें टूट रही हैं, बल्कि हादसों का खतरा भी लगातार बना रहता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।

Related Articles