[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 29 साल की महिला ने सुसाइड किया:क्वार्टर में चुन्नी से फंदा बनाया,पति और बेटी स्कूल गए थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 29 साल की महिला ने सुसाइड किया:क्वार्टर में चुन्नी से फंदा बनाया,पति और बेटी स्कूल गए थे

सीकर में 29 साल की महिला ने सुसाइड किया:क्वार्टर में चुन्नी से फंदा बनाया,पति और बेटी स्कूल गए थे

सीकर : सीकर के दादिया थाना इलाके की प्राइवेट स्कूल के आवासीय क्वार्टर में 29 साल की महिला ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। चुन्नी से महिला ने फंदा बनाया और सुसाइड किया। महिला का पति और बच्ची स्कूल से वापस लौटे तो उन्हें महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला। आज पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

दादिया पुलिस थाने के ASI धोलाराम के अनुसार मृतक महिला का नाम वंदना देवी (29) है। जो मूल रूप से हरियाणा के नारनौल की रहने वाली है। यह अपने पति दिनेश और 3 साल की बेटी के साथ सितंबर महीने में सीकर आई थी। दिनेश दादिया थाना इलाके के खोरी ब्राह्मणन गांव में स्थित SMD स्कूल में टीचर है।

स्कूल के क्वार्टर में ही दिनेश और उसका परिवार रहता था। शनिवार को दिनेश और उसकी 3 साल की बच्ची दोनों स्कूल चले गए थे। शाम को जब वापस लौटे तो क्वार्टर का गेट अंदर से लॉक था। दिनेश ने आने के बाद काफी देर तक गेट खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद जब गेट तोड़कर अंदर देखा गया तो वंदना का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। हालांकि मौके पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। ऐसे में अब पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है। दिनेश और वंदना की शादी को 6 साल हो चुके हैं।

Related Articles