[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीण महिला महाविद्यालय की प्रियंका चौधरी बनी जिले की पहली डी लाइसेंसधारी महिला फुटबॉल कोच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ग्रामीण महिला महाविद्यालय की प्रियंका चौधरी बनी जिले की पहली डी लाइसेंसधारी महिला फुटबॉल कोच

ग्रामीण महिला महाविद्यालय की प्रियंका चौधरी बनी जिले की पहली डी लाइसेंसधारी महिला फुटबॉल कोच

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : ग्रामीण महिला महाविद्यालय की छात्रा कोलीड़ा गांव की बेटी फुटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियंका चौधरी पुत्री बृजमोहन मील फुटबॉल कोच का डी कोचिंग सर्टिफिकेट हासिल करने वाली सीकर जिले की पहली महिला कोच बनी है। प्रियंका ग्रामीण महिला महाविद्यालय की फुटबॉल टीम की सदस्य है तथा बीते दो सत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी की टीम का प्रतिनिधित्व किया है। इससे पहले वह शैक्षिक सत्र 2023 – 24 में 19 वर्ष आयु वर्ग में पंजाब के लुधियाना में आयोजित स्कूली गर्ल्स नेशनल टूर्नामेंट में राजस्थान की टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।

प्रियंका का पंजाब के जालंधर में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) द्वारा 18 से 23 दिसंबर तक आयोजित छह दिवसीय पाठ्यक्रम के लिए प्रियंका का चयन हुआ था। जिसमें प्रतिभागियों का व्यावहारिक व सैद्धांतिक परीक्षण के आधार पर मूल्यांकन किया गया। अब आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से जारी परिणाम में प्रियंका ने सफलता पूर्वक एआईएफएफ डी कोचिंग लाइसेंस हासिल किया है। इस कोर्स में खिलाड़ियों की आयु के अनुसार कोचिंग देना, खिलाड़ियों की मानसिकता के प्रति जागरूक रहना, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और विकास का व्यक्तिगत और सामूहिक विश्लेषण करना, खेल के प्रारूप के अनुसार व्यक्तिगत तकनीक का प्रशिक्षण देना व खिलाड़ियों के प्रति कोच का व्यवहार सिखाया जाता है।

कोर्स की समाप्ति के बाद प्रतिभागियों के व्यावहारिक व सैद्धांतिक मूल्यांकन के आधार पर परिणाम व सर्टिफिकेट जारी किए जाते हैं। जिसमें प्रियंका ने सफलता हासिल की है। छात्रा की इस उपलब्धि पर संस्थान अध्यक्ष झाबरमल एवं कार्यकारिणी सदस्यों तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सुभाग जाखड़ एवं कोच मुन्नी चौहान ने प्रियंका का स्वागत किया, शुभकामनाएं दी और उत्साहवर्धन किया।

Related Articles