[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़-झुंझुनूं सड़क पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर का विरोध:बाइक सवार हो रहे सड़क हादसे का शिकार, ग्रामीणों ने जल्द हटाने की मांग की

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

राजगढ़-झुंझुनूं सड़क पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर का विरोध:बाइक सवार हो रहे सड़क हादसे का शिकार, ग्रामीणों ने जल्द हटाने की मांग की

राजगढ़-झुंझुनूं सड़क पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर का विरोध:बाइक सवार हो रहे सड़क हादसे का शिकार, ग्रामीणों ने जल्द हटाने की मांग की

सादुलपुर : सादुलपुर में राजगढ़-झुंझुनूं सड़क मार्ग पर लंबोर बस स्टैंड और लंबोर बड़ी टोल नाके के बीच दो दिन पहले अवैधानिक तरीके से बनाए गए एक ब्रेकर के विरोध में शनिवार शाम को किसानों और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आंशिक जाम लगाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व किसान नेता जगत सिंह ने किया।

बाइक सवार लोग हो रहे हादसे का शिकार

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह ब्रेकर बिना किसी नियमानुसार प्रक्रिया और संकेतक बोर्ड के बनाया गया है। उनका कहना है कि इसके कारण रोजाना बाइक सवार लोग हादसे का शिकार हो रहें हैं। विशेषकर रात के समय ब्रेकर दिखाई न देने के कारण ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ब्रेकर को तत्काल हटाने की मांग

किसानों ने इस कार्रवाई को सड़क सुरक्षा के नाम पर मनमाना बताया। उन्होंने पीएचडी और संबंधित विभागीय प्रशासन से मांग की है कि इस ब्रेकर को तत्काल हटाया जाए। यदि इसे रखना आवश्यक है, तो इसे भारतीय सड़क मानकों के अनुसार उचित ऊंचाई, चौड़ाई और चेतावनी संकेतों के साथ नियमानुसार बनाया जाए।

Related Articles