[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, पहले दिन 13 केंद्रों पर 53 बालिकाओं को लगे टीके


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, पहले दिन 13 केंद्रों पर 53 बालिकाओं को लगे टीके

जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, पहले दिन 13 केंद्रों पर 53 बालिकाओं को लगे टीके

झुंझुनूं : सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ शनिवार को किया गया। पहले दिन जिले में बनाए गए 13 सत्र स्थलों पर कुल 53 बालिकाओं को एचपीवी के टीके लगाए गए। प्रदेशव्यापी अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अजमेर से किया गया। इसके साथ ही जिले में भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने निर्धारित केंद्रों पर टीकाकरण शुरू कर दिया।

14-15 वर्ष की बालिकाओं को लगेगा टीका

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन की शुरुआत कर दी गई है, जिसे अब नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत संचालित किया जाएगा। यह टीका 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को लगाया जाएगा।

आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह ने जानकारी दी कि जिले में अब तक 10 हजार वैक्सीन डोज उपलब्ध हो चुकी हैं। सरकारी व निजी विद्यालयों सहित विभिन्न संस्थानों में लगभग 14 हजार बालिकाओं को चिन्हित किया गया है, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से टीका लगाया जाएगा।

निःशुल्क उपलब्ध है बहुमूल्य वैक्सीन

डॉ. दयानंद सिंह ने बताया कि यह बहुमूल्य वैक्सीन सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है, जो सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी मानी जाती है। टीकाकरण सत्र सीएचसी, उप जिला अस्पताल एवं जिला अस्पतालों में आयोजित किए जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सत्र भी लगाए जाएंगे।

हर साल 80 हजार नए मामले

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार देश में हर वर्ष सर्वाइकल कैंसर के लगभग 80 हजार नए मामले सामने आते हैं, जिनमें 42 हजार से अधिक महिलाओं की मृत्यु हो जाती है। ऐसे में एचपीवी वैक्सीन भविष्य में इस घातक बीमारी से बचाव का प्रभावी उपाय है।

सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को इस टीकाकरण अभियान से जोड़ें और समय पर टीका लगवाकर उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करें।

Related Articles