होली और धुलंडी पर्व की तैयारियां जोरों पर, बुहाना पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
होली और धुलंडी पर्व की तैयारियां जोरों पर, बुहाना पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मधु दहिया
बुहाना : आगामी होली और धुलंडी त्योहारों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने के लिए झुंझुनूं पुलिस ने सक्रिय कदम उठाए हैं। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस के निर्देशन और अतिरिक्त एसपी देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में पुलिस थाना कोतवाली और बुहाना ने शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाला।
पुलिस थाना कोतवाली के डीएसपी गोपाल सिंह ढाका के नेतृत्व में प्रधान थानाधिकारी श्रवण कुमार पुनिया सहित थाना जाप्ता और आरएसी जाप्ता ने झुंझुनूं शहर के मुख्य मार्गों पर मार्च निकाला। यह मार्च पुलिस थाना कोतवाली से शुरू होकर गांधी चौक, शाहु वाला कुंआ, हांडी शाह दरगाह, जेपी जानू स्कूल, रोड नंबर 01, बीडीके अस्पताल और रोडवेज बस डिपो तक गया। मार्च के दौरान संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी गई।
पुलिस थाना बुहाना में एएसआई रामेश्वरलाल के नेतृत्व में थाना जाप्ता ने कस्बा बुहाना के मुख्य मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में सुरक्षा का भरोसा जगाना, असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देना और त्योहार को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की प्रेरणा देना था। पुलिस ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि होली-धुलंडी के दौरान पूरा पुलिस बल मुस्तैद रहेगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047460


