[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीहोट छोटी में नारी चौपाल एवं बेटी जन्मोत्सव का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीहोट छोटी में नारी चौपाल एवं बेटी जन्मोत्सव का आयोजन

सीहोट छोटी में नारी चौपाल एवं बेटी जन्मोत्सव का आयोजन

सीकर : ब्लॉक धोद अंतर्गत सीहोट छोटी ग्राम पंचायत में महिला सशक्तिकरण एवं बालिका सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साथिन ममता देवी द्वारा कार्यालय उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग के दिशा निर्देशानुसार नारी चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

नारी चौपाल के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक रहने तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

इसी अवसर पर बेटी जन्मोत्सव भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवजात बालिकाओं का तिलक लगाकर एवं मिठाई वितरित कर स्वागत किया गया तथा “बेटी है तो भविष्य है” का संदेश दिया गया। उपस्थित महिलाओं ने बेटियों के सम्मान, सुरक्षा एवं शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया।

Related Articles