निराधनूं के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में होली पर बच्चों को परोसा गया ‘कृष्ण भोग’
निराधनूं के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में होली पर बच्चों को परोसा गया ‘कृष्ण भोग’
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
निराधनूं : ग्राम निराधनूं के राजकीय प्राथमिक विद्यालय अगुणा मोहल्ला में होली पर्व के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए विशेष ‘कृष्ण भोग’ का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चों को मिठाई सहित विभिन्न पकवान परोसे गए।
कृष्ण भोग योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ होली पर्व को उल्लासपूर्वक और सार्थक तरीके से मनाना रहा। वार्ड 9 के बजरंग लाल दादरवाल की ओर से इस आयोजन को विशेष रूप से सहयोग प्रदान किया गया। बच्चों ने उत्साह के साथ प्रसाद ग्रहण किया और पर्व की खुशियां साझा कीं।
विद्यालय स्टाफ ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आपसी प्रेम, भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है। कार्यक्रम के दौरान अध्यापक देबू राम सामरिया, अध्यापिका राजो रेंगर, मुकेश कुमार दादरवाल, राजबाला देवी, मोनिका देवी, मोनिका कुमारी एवं संजू देवी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047404


