भीमसर में स्व. प्रदीप मीणा की स्मृति में 185 यूनिट रक्तदान
भीमसर में स्व. प्रदीप मीणा की स्मृति में 185 यूनिट रक्तदान
भीमसर : जिले के ग्राम भीमसर में स्वर्गीय प्रदीप मीणा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 185 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि होशियार सिंह सुरा एवं भीमसर के सरपंच मुबारीक अली ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर जीवन में कोई दान नहीं है। रक्तदान जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान करता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि जब भी क्षेत्र में रक्तदान शिविर आयोजित हों, अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस पुनीत कार्य में सहयोग करें।
शिविर के दौरान जीवण मीणा, रोबिन डुडी, विकास मीणा, वसीम हेबत, मुस्ताक कासमी, हितेश ढाका, सुनील कुमार, राहुल, श्योराम सिंह, अब्दुल गफ्फार खान, मोहसिन खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा के इस कार्य को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047404


