राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय झुंझुनूं में बीआईएस की मानक गतिविधियों के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन
राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय झुंझुनूं में बीआईएस की मानक गतिविधियों के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय झुंझुनूं में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की मानक गतिविधियों के अंतर्गत 25 एवं 26 फरवरी 2026 को मानक लेखन प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानकीकरण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा गुणवत्ता के प्रति सजग बनाना रहा।
इस अवसर पर मानक क्लब मेंटर रोहित पूनिया ने विद्यार्थियों को बीआईएस की भूमिका, विभिन्न वस्तुओं के मानकीकरण की प्रक्रिया तथा आभूषणों पर लगाए जाने वाले हॉलमार्क/होलोग्राम के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानकीकरण से उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित उत्पाद प्राप्त होते हैं, जिससे बाजार में विश्वास और पारदर्शिता बनी रहती है।
प्रतियोगिता परिणाम
मानक लेखन प्रतियोगिता में मनीष ने प्रथम, सुनील ने द्वितीय, दिनेश ने तृतीय तथा जितेंद्र ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में मनोज प्रथम, देवाशीष द्वितीय, मनीष तृतीय तथा संजू चतुर्थ स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के विजेताओं को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार जांगिड़ ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानकीकरण गुणवत्ता सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है और तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए इसकी जानकारी अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के रूड सिंह, दीपक, अरविंद, शैलजा, महावीर, मोहित, दिनेश, सत्य प्रकाश, गौतम, राजकुमार, अनूप, रामदयाल, नवीन, अशोक, विशाल, ईशा सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047406


