[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेले का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेले का आयोजन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेले का आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : स्थानीय मोदी रोड स्थित राजस्थानी शिशु मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक नवाचारों पर आधारित मॉडल व प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिन्हें देखने पहुंचे अभिभावक व अतिथि प्रभावित हुए।

मुख्य अतिथि डॉ. उमेद सिंह शेखावत ने विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। “विज्ञान-वरदान या अभिशाप” विषय पर निबंध प्रतियोगिता में तानिया प्रथम रही। वहीं झुंझुनूं शहर में ऊर्जा की संभावित व्यवस्था पर आधारित मॉडल को प्रथम स्थान मिला।

कार्यक्रम में शिक्षकों ने सी वी रमन के जीवन परिचय से विद्यार्थियों को अवगत कराया। इस अवसर पर विद्यालय में होली मिलन समारोह भी आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों ने फूलों की होली खेली। संस्था पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा व श्रुति शर्मा ने किया।

Related Articles