[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी(रामकुमारपुरा) : डंपर ने एक व्यक्ति को कुचला, मौत:क्रेशर पर डंपर में रोडी भराने गया था डंपर चालक, रैंप से उतर रहे दूसरे डंपर ने चपेट में लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी(रामकुमारपुरा) : डंपर ने एक व्यक्ति को कुचला, मौत:क्रेशर पर डंपर में रोडी भराने गया था डंपर चालक, रैंप से उतर रहे दूसरे डंपर ने चपेट में लिया

डंपर ने एक व्यक्ति को कुचला, मौत:क्रेशर पर डंपर में रोडी भराने गया था डंपर चालक, रैंप से उतर रहे दूसरे डंपर ने चपेट में लिया

झुंझुनूं-खेतड़ी(रामकुमारपुरा) : रामकुमारपुरा के एक स्टोन क्रेशर पर बुधवार रात डंपर ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। जिसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी।

एएसआई कैलाश चंद ने बताया कि ढाणी पीपरवाला की तन रामकुमारपुरा निवासी हरि सिंह उर्फ पप्पू (45) पुत्र मालाराम स्टोन क्रेशर से डंपर में रोड़ी भरकर दूसरे स्थानों पर डालने का काम करता था। रात को वह अपना डंपर लेकर रामकुमार पुरा के एक स्टोन क्रेशर पर रोड़ी भरने के लिए गया था। इस दौरान पर वह अपने डंपर को साइड में खड़ा कर क्रेशर के रैंप के पास खड़ा था। इसी दौरान वहां से पत्थर भरकर रैंप से उतर रहे डंपर ने हरि सिंह को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में हरि सिंह को खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि हरि सिंह पिछले काफी समय से डंपर चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मृतक के एक बेटी अनु (12) तथा बेटा भूपेंद्र 19 साल का है। मृतक हरि सिंह की बेटी मंदबुद्धि और बेटे के करीब दस साल पहले कैंसर होने की वजह से परिवार काफी दयनीय स्थिति में है। हरि सिंह इकलौता परिवार के लिए कमाने वाला था। हरि सिंह की मौत होने की सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल की जानकारी जुटाई। एएसआई कैलाश चंद ने बताया कि खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल में परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की ओर से डंपर चालक के खिलाफ दी जाने वाली रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet