[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू : लिव इन में रहने वाली विवाहिता एवं झुंझनू निवासी पूनम ने एसपी से लगाई गुहार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूराजस्थानराज्य

चूरू : लिव इन में रहने वाली विवाहिता एवं झुंझनू निवासी पूनम ने एसपी से लगाई गुहार

चूरू एसपी से जान की सुरक्षा को लेकर लगाई गुहार : 10 साल पहले उसकी शादी राजगढ़ तहसील के धोलिया गांव में हुई थी

चूरू : चूरू में 6 महीने से पार्टनर के साथ लिव इन में रहने वाली विवाहिता ने बुधवार दोपहर एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी से सुरक्षा की मांग की। महिला ने शराब के नशे में पति की मारपीट से परेशान होकर घर छोड़ दिया था। जिसके बाद परिजन उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी ऑफिस में संपतसिंह की ढाणी झुंझुनूं निवासी पूनम (28) ने बताया कि 10 साल पहले उसकी शादी राजगढ़ तहसील के धोलिया गांव में लक्ष्मण सिंह के साथ हुई थी। पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था। जून 2022 में उसको पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।

इसके बाद उसकी मुलाकात गांव के ही मुकेश कुमार जाट से हुई। दोनों आपस में बात करने लगे। बात एक दूसरे से प्यार करने तक पहुंच गई। दिसम्बर 2022 में दोनों एक साथ घर से निकलकर दिल्ली चले गए। जहां दोनों एक दूसरे के साथ रहने लगे। पूनम ने बताया कि वह गांव धोलिया के मुकेश के साथ अपनी मर्जी से रहना चाहती है। उसके उपर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है।

दिसम्बर में दिल्ली जाने के बाद मंगलवार को पहली बार गांव आए हैं, जहां ससुराल पक्ष के लोग दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे है। पूनम ने बताया कि उसका एक 8 साल का बेटा है। जो पति के पास ही है। ससुराल से जाने के बाद महिला ने बेटे से बात करने के लिए पति को कॉल भी किया, लेकिन पति ने उसकी बेटे से बात नहीं कराई। दोनों बुधवार दोपहर एसपी ऑफिस पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet