[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के खेतड़ी में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर:बबाई कॉलेज में विज्ञान संकाय, सूरजगढ़ और नवलगढ़ में सुधरेगी सड़कें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं के खेतड़ी में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर:बबाई कॉलेज में विज्ञान संकाय, सूरजगढ़ और नवलगढ़ में सुधरेगी सड़कें

झुंझुनूं के खेतड़ी में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर:बबाई कॉलेज में विज्ञान संकाय, सूरजगढ़ और नवलगढ़ में सुधरेगी सड़कें

झुंझुनूं : विधानसभा में बजट 2026-27 के वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के विकास का रोडमैप रखा। इस चर्चा में झुंझुनूं जिले के लिए मुख्यमंत्री ने विकास की कई घोषणाएं की। जिले में विशेष रूप से खेतड़ी, सूरजगढ़, मंडावा और नवलगढ़ के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं, जिससे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार होगा।

खेतड़ी: स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम

मुख्यमंत्री की घोषणाओं में खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र सबसे आगे रहा। क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करते हुए सीएम ने कई सौगातें दीं।

ट्रोमा सेंटर की स्थापना: खेतड़ी के उप जिला अस्पताल में अब अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा। इससे सड़क दुर्घटनाओं और इमरजेंसी के समय मरीजों को तुरंत इलाज मिल सकेगा।

बबई कॉलेज में विज्ञान संकाय: राजकीय कन्या महाविद्यालय बबई की छात्राओं के लिए अब विज्ञान की पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है। यहां नया विज्ञान संकाय शुरू करने की घोषणा की गई है।

शहरी जल योजना गोठड़ा: पेयजल संकट को दूर करने के लिए गोठड़ा जल योजना के पुनरुद्धार के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

सूरजगढ़ और नवलगढ़: सुधरेगा सड़कों का जाल

सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने 9.98 करोड़ रुपये (12.5 KM) की लागत से एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की घोषणा की।

गाडाखेड़ा-शाहपुर-श्यामपुरा-मैनाना-पालोता-बुहाना सड़क: इस 12.5 किमी लंबी सड़क का अब चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।

नवलगढ़ में मिसिंग लिंक: नवलगढ़ क्षेत्र में विभिन्न मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे ग्रामीण इलाकों का संपर्क शहरों से सुगम हो जाएगा।

पशुपालन और ग्रामीण विकास

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ ‘पशुपालन’ को बढ़ावा देने के लिए मंडावा क्षेत्र के शेखरसर स्थित पशु चिकित्सा उपकेन्द्र को अब पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत (Upgrade) किया जाएगा। इससे स्थानीय पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77