[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-पिलानी : बिट्स पिलानी के छात्रों ने तैयार किया मंगल ग्रह के लिए विशेष रोवर, कार्बन फाइबर से किया निर्माण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंपिलानीराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-पिलानी : बिट्स पिलानी के छात्रों ने तैयार किया मंगल ग्रह के लिए विशेष रोवर, कार्बन फाइबर से किया निर्माण

कार्बन फाइबर से बना यह रोवर वजन में काफी हल्का है और 500 किलो वजन सहन करने की क्षमता है। तीन पहियों से बना रोवर पैडल से चलेगा तथा इसमें दो यात्री एक-दूसरे की विपरीत दिशा में बैठकर चला सकेंगे।

झुंझुनूं-पिलानी : शिक्षा जगत में विश्व भर में एक अलग पहचान रखने वाले बिट्स पिलानी के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बिट्स पिलानी के छात्रों की टीम ने मंगल ग्रह के लिए एक विशेष रोवर तैयार किया है।

नासा ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज 2023 
कार्बन फाइबर से बना यह रोवर वजन में काफी हल्का है और 500 किलो वजन सहन करने की क्षमता है। तीन पहियों से बना रोवर पैडल से चलेगा तथा इसमें दो यात्री एक-दूसरे की विपरीत दिशा में बैठकर चला सकेंगे। बिट्स निदेशक सुधीर कुमार बरई ने जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिका के अलबामा के हन्ट्सविले में नासा मार्शल स्पेस फ्लाइट सेंटर में नासा ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज 2023 नाम से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें 8 देशों की 61 टीमों ने भाग लिया था। बिट्स पिलानी की टीम ‘इंस्पायर्ड कार्टर्स ग्रेविटी’ ने प्रोजेक्ट रिव्यू अवार्ड के लिए पूरे एशिया में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कई देशों की टीमों ने लिया था भाग 
वहीं, 8 देशों की 61 अंतरराष्ट्रीय टीम में बिट्स पिलानी की टीम ने विश्व में 12वां स्थान प्राप्त किया। टीम लीडर अर्नब सिंह ने बताया कि यह रोवर मंगल ग्रह की विपरीत परिस्थितियों में भी बेहतर तरीके से काम करेगा। प्रो. गजेंद्र सिंह चौहान व प्रो. मनोज कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि नासा में प्रजेंटेशन के दौरान बिट्स पिलानी की टीम इंस्पायर्ड कार्टर्स ग्रेविटी ने  रोवर को चलाकर दिखाया। उन्होंने बताया कि यह रोवर हर तापमान व मौसम के अनुकूल है। तथा इसका वजन भी मात्र 65 किलो है।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet