चिड़ावा से हरी लकड़ियों की तस्करी जारी:हरियाणा की सिंघानी मंडी में जा रही लकड़ी, वन विभाग ने सालभर में 46 वाहन जब्त किए
चिड़ावा से हरी लकड़ियों की तस्करी जारी:हरियाणा की सिंघानी मंडी में जा रही लकड़ी, वन विभाग ने सालभर में 46 वाहन जब्त किए
चिड़ावा : झुंझुनूं जिले से हरियाणा की सिंघानी मंडी में हरी लकड़ी की तस्करी लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन 50 से 60 पिकअप लकड़ी हरियाणा पहुंच रही हैं, जहां उन्हें महंगे दामों पर बेचा जाता है। इस अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग ने पिछले एक साल में 46 वाहन जब्त किए हैं।
चिड़ावा वन विभाग कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, जब्त किए गए 46 वाहनों में से 31 मामलों का निपटारा जुर्माने के साथ किया जा चुका है। चार मामले अभी विभाग के पास लंबित हैं, जबकि 11 प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं। रेंजर सुमन ने बताया कि विभाग ने इन जब्त वाहनों से कुल 31 लाख 88 हजार 400 रुपए का जुर्माना वसूला है। यहां तक की इसी साल फरवरी महीने में 5 गाड़ियों से 150 क्विंटल लकड़ी बरामद की गई।
चिड़ावा वन विभाग की रेंजर सुमन ने बताया कि हरी लकड़ियों के अवैध परिवहन पर लगाम लगाने के लिए वन विभाग की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने इस तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए राजस्व विभाग, आम लोगों और पुलिस से सहयोग की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046201

