नीमकाथाना कोर्ट में वकीलों ने मनाया फागोत्सव:चंग-ढप की थाप पर किया डांस, एक-दूसरे पर फूल बरसाकर और रंग लगाकर दी शुभकामनाएं
नीमकाथाना कोर्ट में वकीलों ने मनाया फागोत्सव:चंग-ढप की थाप पर किया डांस, एक-दूसरे पर फूल बरसाकर और रंग लगाकर दी शुभकामनाएं
नीमकाथाना : नीमकाथाना कोर्ट परिसर में वकीलों ने पारंपरिक उल्लास और भक्तिभाव के साथ फागोत्सव मनाया। इस दौरान वकीलों ने चंग-ढप की थाप पर जमकर नृत्य किया और फूलों की होली खेली। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राधा-कृष्ण की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद श्याम बाबा की स्तुति में भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
फाग और होली के अवसर पर “रंग मत डाले रे सांवरिया…”, “नैना नीचा कर ले…”, “होलिया में उड़े रहे गुलाल”, “मेरी चुनरी में पड़ गया दाग…” जैसे लोकप्रिय श्याम बाबा के भजनों पर वकीलों ने जमकर नृत्य किया। उत्सव के दौरान सभी वकीलों ने एक-दूसरे को गुलाल का टीका लगाया। रंग, गुलाल और भक्ति संगीत से कोर्ट परिसर फागोत्सव के रंग में रंगा नजर आया। इस कार्यक्रम के माध्यम से आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046201

