[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छापर में फागोत्सव पर बाबा श्याम की शोभायात्रा निकली:चेताखेड़ी मोहल्ले से शुरू होकर कस्बे में किया भ्रमण, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छापर में फागोत्सव पर बाबा श्याम की शोभायात्रा निकली:चेताखेड़ी मोहल्ले से शुरू होकर कस्बे में किया भ्रमण, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

छापर में फागोत्सव पर बाबा श्याम की शोभायात्रा निकली:चेताखेड़ी मोहल्ले से शुरू होकर कस्बे में किया भ्रमण, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

चूरू : फागोत्सव और बाबा श्याम के लक्खी मेले के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चेताखेड़ी मोहल्ले स्थित श्याम मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह आयोजन तीन दिवसीय फागोत्सव कार्यक्रम का हिस्सा था।

श्री श्याम भक्त मंडल और ‘करने वाला श्याम करवाने वाला श्याम’ के देखरेख में आयोजित इस शोभायात्रा में गाजे-बाजे के साथ भक्त शामिल हुए। मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए बाजार चोपड़ा, पुरानी मोटर गैरेज और अशोक स्तंभ से दुबार मंदिर प्रांगण में आकर संपन्न हुई।

रास्ते भर जगह-जगह पुष्प वर्षा और रंगोलियां सजाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। श्याम भक्तों ने बाबा श्याम की अलौकिक झांकी का पूजन-अर्चन भी किया। शोभायात्रा मे भगवान शिव पार्वती, रामदरबार और बाबा श्याम की सजीव झांकियां सजायी गयी।

इस अवसर पर पंडित मांगीलाल बोरायड़ा, बजरंग जांगीड़, हुलास बिहानी, नंदलाल रतावा, कृष्ण गोपाल बोरायड़ा, लड्डू गोपाल बोरायड़ा, महावीर दर्जी, श्याम पारीक, राजू प्रजापत, विमल कुमार जोशी, रामावतार जोशी सहित दर्जनों श्याम भक्त उपस्थित रहे।

Related Articles