लक्ष्मणगढ़ के घस्सु गांव में युवक का शव मिला:मकान में संदिग्ध हालत में मिली डेड बॉडी, गले में लगा था फंदा, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
लक्ष्मणगढ़ के घस्सु गांव में युवक का शव मिला:मकान में संदिग्ध हालत में मिली डेड बॉडी, गले में लगा था फंदा, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के घस्सु गांव में एक 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव एक मकान के अंदर गले में फंदा लगा हुआ मिला। मृतक की पहचान सुतोद गांव निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लक्ष्मणगढ़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
मृतक की मां ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए लक्ष्मणगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045482

