[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

51 किलो विस्फोटक सामग्री जब्त, एक गिरफ्तार:शहर में बसावट के बीच घर में किया था स्टोर, आरोपी के पास नहीं था लाइसेंस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

51 किलो विस्फोटक सामग्री जब्त, एक गिरफ्तार:शहर में बसावट के बीच घर में किया था स्टोर, आरोपी के पास नहीं था लाइसेंस

51 किलो विस्फोटक सामग्री जब्त, एक गिरफ्तार:शहर में बसावट के बीच घर में किया था स्टोर, आरोपी के पास नहीं था लाइसेंस

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी पुलिस ने होली से पहले अवैध विस्फोटक सामग्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 51 किलोग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध पटाखा कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में सख्त संदेश गया है।

थाना प्रभारी रामपाल मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर होली के मद्देनजर अवैध विस्फोटक सामग्री के स्टोरेज और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शहर के एक घर में बिना लाइसेंस विस्फोटक सामग्री रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली।

सूतली बम और पटाखे भी बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी साजिद अली भड़भूज्या के कब्जे से करीब 51 किलोग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में तैयार सूतली बम और अन्य पटाखे भी जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास विस्फोटक सामग्री रखने और बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था।

आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह सामग्री कहां से लाई गई और किन-किन स्थानों पर सप्लाई की जानी थी।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी रामपाल मीणा के साथ एएसआई लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल अनिल सिंह, भागीरथ, विक्रम सिंह और ममता शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहारी सीजन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles