फैटी लिवर को मजबूत बनाने के लिए आयुर्वेदिक इलाज
फैटी लिवर को मजबूत बनाने के लिए आयुर्वेदिक इलाज
आजकल जिस तरह की व्यस्त ज़िन्दगी लोग जी रहे हैं ऐसे में खान पान का विशेष ध्यान रखना मुश्किल हो जाता है। और इसी के परिणामस्वरूप कई तरह की बीमारियां जन्म लेती हैं, उन्हीं में से एक है फैटी लिवर की समस्या। प्रायः ऐसा देखा जाता था की यह रोग ज्यादातर उन्हीं लोगों को होता है जिन्हें शराब पीने की आदत है लेकिन आजकल यह बिमारी बहुत आम हो गई है और इससे वह लोग भी परेशान हैं जो शराब का सेवन नहीं करते हैं। फैटी लिवर को मजबूत बनाने के लिए आप आयुर्वेदिक इलाज को अपना सकते हैं। इसका न तो कोई साइड इफ़ेक्ट है और न ही कोई सर्जरी।
फैटी लिवर क्या है?
आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और फर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा बताती हैं कि आजकल फैटी लिवर किसी को भी हो जाता है। मूलतः यह बिमारी लिवर में अतिरिक्त वसा के जमा होने का परिणाम है। वैसे तो सबके लिवर थोड़ी वसा मौजूद होती है, जो बिल्कुल सामान्य बात है लेकिन जब इसका स्तर 10% से अधिक हो जाता है तब आपको कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।
फैटी लिवर मुख्यतः दो प्रकार का होता है:
- अल्कोहलिक फैटी लिवर – यह समस्या मूलतः उन लोगों में पाई जाती है, जो बहुत ज्यादा शराब पीते हैं।
- नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर (NAFLD) – यह समस्या उन लोगों को ह सकती है जिनका वजन जरुरत से ज्यादा बढ़ा हुआ है, खान पान ठीक नहीं हैं, जिन्हें हाई कोलेस्ट्रॉल या डॉयबिटीज की समस्या है।
फैटी लिवर के लक्षण
फैटी लिवर में शुरुआती दिनों में कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देता है लेकिन धीरे धीरे जब समस्या बढ़ती है तब इसके लक्षण नज़र आने लगते हैं:
- किसी भी काम को करने में थकान महसूस करना
- पेट के दाहिनी तरफ भारीपन महसूस होना
- खाने की इच्छा न होना
- पेट में सूजन
- मोटापा
- चेहरे और आँखों में पीलापन
- फैटी लिवर का इलाज उचित समय पर पहले चरण में ही कर लेना चाहिए नहीं तो समस्या गंभीर रूप ले सकती है और इसकी वजह से लिवर फेलियर या लिवर सिरोसिस भी हो सकता है।
फैटी लिवर को मजबूत बनाने के आयुर्वेदिक उपाय
1. त्रिफला का सेवन
त्रिफला के सेवन से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है और लिवर की शुद्धि हो जाती है। आप रात में भोजन के बाद और सोने से पहले हल्के गुनगुने पानी के साथ त्रिफला का सेवन कर सकते हैं।
2. भृंगराज
लिवर के लिए आयुर्वेद में भृंगराज को टॉनिक के रूप से स्स्वीकार किया गया है। इससे आपके लिवर में जमा अतिरिक्त फैट बाहर निकल जाता है और कोशिकाएं अच्छे से अपना काम करने लगती हैं।
3. कालमेघ
इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिसकी वजह से यह स्वाद में कड़वा हो जाता है। जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या है उनके लिए कालमेघ बहुत फायदेमंद माना जाता है।
4. गिलोय
इम्युनिटी बूस्टर के रूप में जिस गिलोय का आप सेवन करते हैं वह आपके लिवर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से लिवर की सूजन कम होती है और उसे मजबूती मिलती है।
5. एलोवेरा जूस
अगर आप सुबह उठकर खाली पेट में एलोवेरा जूस पीते है तो यह लिवर टॉनिक की तरह काम करता है और इसके साथ ही आपके पाचन तंत्र को भी मजबूती प्रदान करता है।
फैटी लिवर वालों को क्या खाना चाहिए?
- हरी और ताज़ी पत्तेदार सब्जियां
- दलिया और ओट्स
- ताजे फल जैसे पपीता, सेब
- हल्का गुनगुना पानी पिएं
क्या न खाएं:
- ज्यादा तेल मसाले वाली चीजों से परहेज करें
- फास्ट फूड न खाएं
- शराब का सेवन न करें
- अगर आपका आहार और विहार ठीक है तो बिना किसी दवाई या सर्जरी के आप शुरूआती दिनों में ही फैटी लिवर की समस्या को बढ़ने से रोक सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045418


