चांदी के रथ पर नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा-खाटूश्यामजी:3 मार्च को चंद्रग्रहण के कारण बंद रहेगा मंदिर, 5 मार्च को होगा तिलक
चांदी के रथ पर नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा-खाटूश्यामजी:3 मार्च को चंद्रग्रहण के कारण बंद रहेगा मंदिर, 5 मार्च को होगा तिलक
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में शुक्रवार को एकादशी पर 11:15 बजे बाबा खाटूश्यामजी चांदी के रथ में सवार होकर नगर भ्रमण को निकलेंगे। इस दौरान बाबा का नीला घोड़ा भी साथ रहेगा। 3 मार्च को चंद्रग्रहण होने के चलते मंदिर पूरे दिन बंद रहेगा। इसके बाद 5 मार्च को तिलक होने के चलते भी मंदिर में दर्शन कई घंटे के लिए बंद रहेंगे।
रथ यात्रा के दौरान रथ से चॉकलेट और फल वितरित किए जाते हैं। इन्हें लेने के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहता है। इतना ही नहीं, बाबा के रथ को खींचने के लिए भी भक्तों में होड़ लगी रहती है।

350 सालों से निकल रही है रथयात्रा
श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 11:15 बजे रथयात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होगी। यह श्याम चौक, खातियों का मोहल्ला, अस्पताल चौराहा, पंचायत धर्मशाला, कला भवन होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। चौहान ने बताया कि रथयात्रा पिछले करीब 350 सालों से निकल रही है। उन्होंने सभी भक्तों से रथयात्रा के दौरान धक्का-मुक्की न करने की अपील की है।
5 मार्च को होगी विशेष सेवा-पूजा
चंद्रग्रहण होने के चलते 3 मार्च को मंदिर में दर्शन पूरे दिन बंद रहेंगे। इसके बाद 5 मार्च को बाबा का तिलक और विशेष सेवा-पूजा होगी। इसलिए, मंदिर में दर्शन 4 मार्च की रात 10 बजे बंद होंगे और 5 मार्च को शाम 5 बजे फिर से शुरू होंगे। रथ यात्रा के दौरान बाबा के भक्त जमकर गुलाल उड़ाते हैं और चंग की धुन पर थिरकते हैं। रथयात्रा में लगभग 500 से 1000 सुरक्षाकर्मी और प्राइवेट गार्ड तैनात रहेंगे।

श्याम बाबा का पचरंगी फूलों से श्रृंगार हुआ
बाबा खाटूश्यामजी के फाल्गुनी लक्खी मेले में छठे दिन आज श्याम बाबा का पचरंगी फूलों से श्रृंगार किया गया है। खाटू नगरी में श्याममयी भजनों से गूंज रही है। कोई भक्त निशान हाथों में लिए तो कोई पेट पलायन करते हुए श्याम बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहा है।
रींगस से खाटू तक निशान लेकर बढ़ रहे पदयात्रियों के जत्थे नजर आ रहे हैं। भीड़ बढ़ने के बावजूद श्रद्धालु 40 फीट ग्राउंड से प्रवेश करते हुए मंदिर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को बहुत सरलता से बाबा श्याम के दर्शन हो रहे हैं। खाटू नगरी पहुंचने के बाद श्याम बाबा के दर्शन में 1 घंटे से भी कम समय लग रहा है।
3 शिफ्ट में 5800 सुरक्षाकर्मी संभाल रहे मोर्चा
खाटूश्यामजी मेले में सुरक्षा व्यवस्था भी काफी चाक चौबंद है। सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत खाटू में ही कैंपिंग कर रहे हैं। राजस्थान पुलिस, होमगार्ड, RAC, मंदिर कमेटी के गार्ड समेत 5800 सुरक्षाकर्मी व्यवस्था संभाल रहे हैं। इसके अलावा स्काउट-गाइड और NCC कैडेट्स भी लगे हुए हैं। सुरक्षाकर्मी 3 शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045290

