[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में स्कूल के वैन ड्राइवर पर दुष्कर्म का आरोप:शिकायत देने के बाद प्रिंसपिल ने नौकरी से हटाकर फिर काम पर रखा, परिजनों ने कराया मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में स्कूल के वैन ड्राइवर पर दुष्कर्म का आरोप:शिकायत देने के बाद प्रिंसपिल ने नौकरी से हटाकर फिर काम पर रखा, परिजनों ने कराया मामला दर्ज

सरदारशहर में स्कूल के वैन ड्राइवर पर दुष्कर्म का आरोप:शिकायत देने के बाद प्रिंसपिल ने नौकरी से हटाकर फिर काम पर रखा, परिजनों ने कराया मामला दर्ज

सरदारशहर : चूरू जिले के सरदारशहर में एक निजी स्कूल की 13 वर्षीय छात्रा से स्कूल वैन ड्राइवर द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है, क्योंकि आरोपी को पहले हटाने के बाद फिर से काम पर रख लिया गया था।

वैन ड्राइवर पर दुष्कर्म के आरोप

थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया- क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, उसकी 13 वर्षीय बेटी शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा है। आरोप है कि स्कूल आने-जाने के दौरान वैन ड्राइवर ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

ड्राइवर को फिर से नौकरी पर रखने का आरोप

पीड़ित परिवार ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपी वैन ड्राइवर की संदिग्ध गतिविधियों के कारण संस्था के प्रिंसिपल ने उसे एक बार काम से हटा दिया था। हालांकि, बाद में लापरवाही बरतते हुए उसे दोबारा काम पर रख लिया गया, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77