बुकनसर छोटा जीएसएस से नया फीडर चालू:भोलूसर और पुनसीसर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू, 15 दिनों में दो फीडर और चलेंगे
बुकनसर छोटा जीएसएस से नया फीडर चालू:भोलूसर और पुनसीसर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू, 15 दिनों में दो फीडर और चलेंगे
सरदारशहर : सरदारशहर में भारत सरकार की RDSS (Revamped Distribution Sector Scheme) योजना के तहत बुकनसर छोटा जीएसएस से एक नया फीडर चालू किया गया है। इस फीडर से फिलहाल भोलूसर और पुनसीसर गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है।
अगले 15 दिनों में दो अन्य फीडर भी शुरू किए जाएंगे। इनके चालू होने के बाद भोलूसर, उड़सर लोडेरा, भिवसर, गाजूसर, भोजरासर, आसपालसर सहित आसपास के कई गांवों को 24 घंटे बिजली मिलेगी।
कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर भानु प्रताप सिंह और इंजीनियर राशिद खान ने बताया कि नई लाइन का फीडर अलग कर दिया गया है। इससे जीएसएस के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों को अब 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या समाप्त होगी।
उन्होंने ये भी बताया कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों में टू-फेज बिजली सप्लाई दी जाती थी, लेकिन अब थ्री-फेज बिजली की 24 घंटे उपलब्धता रहेगी। इससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। सरकार का उद्देश्य इस योजना के माध्यम से आमजन तक लाभ पहुंचाना और ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
कार्य पूर्ण होने पर ग्रामीणों ने संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों और बिजली विभाग की टीम का उड़सर के प्रशाषक भागीरथ सारण ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान टीम आरकेपी ग्रुप के ठेकेदार रामदयाल नायक, किशन सिंह शेखावत, अड़सीसर प्रशासक पूर्णाराम मेघवाल, ऑपरेटर तेजपाल व सुशील मेघवाल, राकेश, बाबूलाल और बीरबल सहित पूरी टीम मौजूद रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045265

