[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व उपराष्ट्रपति बोले-मुझे दाढ़ी वालों से डर लगता है:मेरा ओएसडी दाढ़ी रखकर डराता रहता है, पूर्व सांसद के सेहत की जानकारी लेने पहुंचे थे सादुलपुर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

पूर्व उपराष्ट्रपति बोले-मुझे दाढ़ी वालों से डर लगता है:मेरा ओएसडी दाढ़ी रखकर डराता रहता है, पूर्व सांसद के सेहत की जानकारी लेने पहुंचे थे सादुलपुर

पूर्व उपराष्ट्रपति बोले-मुझे दाढ़ी वालों से डर लगता है:मेरा ओएसडी दाढ़ी रखकर डराता रहता है, पूर्व सांसद के सेहत की जानकारी लेने पहुंचे थे सादुलपुर

सादुलपुर : पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि मुझे दाढ़ी वालों को देखकर डर लगता है। मेरा ओएसडी भी दाढ़ी रखता है और दाढ़ी से ही मुझे डराता है। पूर्व उपराष्ट्रपति के बयान के अलग-अलग मायने राजनितिक गलियारों में निकाले जा रहे है। उन्होंने ये बात चूरू के सादुलपुर में सांसद राहुल कस्वा के आवास पर कहीं।

पूर्व उपराष्ट्रपति पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा और पूर्व विधायक कमला कस्वा की सेहत की जानकारी लेने के लिए यहां पहुंचे थे। इस दौरान सांसद राहुल कस्वा और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

1989 की मदद मुझे आज भी याद है-जगदीप धनखड़

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा-मैं रामसिंह जी के स्वास्थ्य के बारे में चिंता करते हुए यहां आया हूं। यह मेरी निजी यात्रा है। मैं अभिभूत हूं कि मुझे इतना सम्मान दिया। ये मेरे ऊपर एक कर्ज है। जब कभी मेरे स्वास्थ्य का मुद्दा उठा, रामसिंह जी सबसे आगे रहे। 1989 में आपने जो मेरी मदद की वो मुझे अब तक याद है।

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सुनने पहुंचे लोग।
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सुनने पहुंचे लोग।

ये लोग रहे मौजूद

पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने भी पूर्व उपराष्ट्रपति से मुलाकात की। इस अवसर पर डॉ. कुलदीप पूनिया, सतवीर पूनिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और लोग मौजूद रहे।

Related Articles